- नगर निगम सदन की पहली बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
- 25-25 लाख के मरम्मत कार्य अपने स्तर पर करवा सकेंगे पार्षद
- मानसून से पहले तीन चरणों में होगी नालों की सफाई
- बड़े नालों की सफाई में लगे 80 कर्मचारी, छोटे नालों की सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में तैनात होंगे चार-चार कर्मी
- चांदपुर बाईपास पुल के नीचे रुके स्टॉर्म वाटर ड्रेन को डालने का कार्य जल्द होगा शुरू
- मेयर बोली, सौ दिन के भीतर सिरे चढ़ाएंगे हर कार्य

संदीप कम्बोज। यमुनागनर इनसाइडर
यमुनानगर। आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। मंगलवार को आयोजित नगर निगम सदन की पहली बैठक में आवारा कुत्तों की नसबंदी का मसौदा तैयार किया गया। (Municipal-corporation-will-sterilize-7-thousand-dogs-in-Yamunanagar) पहले चरण में 7 हजार कुत्तों की नसबंदी किए जाने की तैयार है। इसके अलावा ट्वीन सिटी यमुनानगर जगाधरी से बेसहारा गौवंश को पकड़ने के लिए भी नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को ग्रे पेलिकन में आयोजित नगर निगम सदन की पहली बैठक कई अहम प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुमन बहमनी ने की। बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मुख्य रूप से शिरकत की। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने सभी पार्षदों के सवालों के जवाब दिए। प्रत्येक पार्षद को अपने वार्ड में 25-25 लाख रुपये तक के मरम्मत कार्य करवाने की अनुमति होगी। शहर में जलभराव की स्थिति न हो, इसके लिए मानसून सीजन से पहले नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की सफाई होगी। लगभग चार हजार मीटर लंबाई के इन नालों की तीन चरणों में सफाई की जाएगी। निगम द्वारा लगभग 72 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। 70 से 80 कर्मचारी बड़े नालों की सफाई में लगेंगे। जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य साधनों की मदद से नालों की सफाई होगी। छोटे नालों की सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में चार-चार सफाई कर्मचारी तैनात होंगे। चांदपुर बाईपास पुल के नीचे रुके स्टॉर्म वाटर ड्रेन को डालने का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा रेलवे को साइट हैंडओवर कर दी है। अगस्त माह के अंत तक स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने का कार्य पूरा किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में 41 हजार में से बची हुई 35200 एलईडी लाइट लगाने का कार्य अगले दस माह में पूरा किया जाएगा। महापौर सुमन बहमनी व निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने निगम अधिकारियों व पार्षदों को आपस में तालमेल बनाकर शहर के विकास की गति को तीव्रता देने का आह्वान किया। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त रखने के आदेश दिए। महापौर सुमन बहमनी ने कहा कि सदन बैठक में पास हुए सभी कार्य सौ दिन के भीतर सिरे चढ़ाएंगे। इससे पहले नगर निगम हाउस की बैठक में पहुंचने पर निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने महापौर सुमन बहमनी व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। बैठक की कार्यवाही के दौरान सभी पार्षदों ने एक के बाद एक सदन में अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। इस दौरान पार्षदों ने सफाई व्यवस्था, शहर के सौंदर्यीकरण, पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट, अवैध कॉलोनियों, बेसहारा पशुओं, प्रॉपर्टी आईडी, आवारा कुत्तों, सड़कों व नालियों के निर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण समेत अनेक समस्याएं रखी। जिनका मेयर सुमन बहमनी व निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने जवाब देकर जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, वरिष्ठ लेखा अधिकारी कृष्ण जैन, अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, सुखविंद्र सिंह, नरेंद्र सुहाग, जेडटीओ अजय वालिया, पार्षद रीना, जयंत स्वामी, रुचि कम्बोज, भानू प्रताप, अंकित कुमार, प्रियांक शर्मा, विभोर पहुजा, भावना बिट्टू, किरण, संतोष, तिलकराज, श्याम लाल, सुनैना, मंजू, संदीप धीमान, दीक्षित कुमार, उज्जवल बनयाल, हरजीत आनंद, विक्रम राणा, मंजीत कौर, रुचि शर्मा आदि मौजूद रहे।
![]() |
नगर निगम सदन की बैठक में अपनी बात रखते पार्षद। |
खाली प्लाटों का सर्वे करवाएगा नगर निगम, गंदगी मिली तो प्लाट मालिक को ठोंका जाएगा जुर्माना
स्वच्छ
सर्वेक्षण में नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी को रैंकिंग में लाने में रोड़ा
अटका रहे खाली प्लाटों पर शिकंजा कसने को भी नगर निगम ने प्लान तैयार कर
लिया है। गंदगी के अड्डे बने इन खाली प्लाटों के मालिकों पर कार्रवाई के
लिए निगम ने यमुनानगर व जगाधरी में स्थित सभी खाली प्लाटों का सर्वे करवाने
जा रहा है। भविष्य में यदि नगर निगम क्षेत्र में स्थित किसी भी खाली प्लाट
में गंदगी पाई जाती है तो नगर निगम उस प्लाट की सफाई का खर्च प्लाट मालिक
के प्रोपर्टी टैक्स में जोड़ेगा। मतलब शहर को बदसूरत बनाने में जुटे खाली
प्लाट मालिकों को अब अपने प्लाटों में गंदगी फैलाने पर जुर्माना देना होगा।
बायोगैसकंप्रेस बायोगैस प्लांट के लिए विधायक ने निगम आयुक्त का किया धन्यवाद
बैठक
में तीन धन्यवाद प्रस्ताव भी पास किए गए। पहला प्रस्ताव शहर का
सौंदर्यीकरण करने पर पार्षद विभोर पहुजा ने नगर निगम का किया।उन्होंने कहा
कि नगर निगम द्वारा हमीदा हैड के पास बहुत सुंदर व आकर्षक पार्क बनाया
जाएगा। इसके अलावा फतेहपुर पुल से कैनाल रेस्ट हाउस तक पश्चिमी यमुना नहर
किनारे रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। जिससे हमारा शहर बहुत ही सुंदर बनेगा।
दूसरा धन्यवाद प्रस्ताव वार्ड सात से पार्षद प्रियांक शर्मा ने रखा।
उन्होंने एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव रखा। ताकि देश में एक ही बार में सभी
चुनाव एक साथ हो। इससे जहां करोड़ों रुपये खर्च बचेगा। वहीं, अधिकारियों व
आम जनता का भी समय बचेगा। तीसरा धन्यवाद प्रस्ताव वार्ड 13 से पार्षद श्याम
लाल ने रखा। उन्होंने नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए सभी जिला वासियों को
नशे से बचाने के लिए युवाओं को खेलों में ध्यान लगाने का आह्वान किया। साथ
ही शहर में खेल ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव रखा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा
ने कहा कि तेजली खेल परिसर का सौंदर्यीकरण व डवलेप कर प्रदेश स्तर का खेल
स्टेडियम बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कोच्चि के बाद यमुनानगर में
प्रदेश का पहला कंप्रेस बायोगैस प्लांट लगवाने के लिए निगम आयुक्त आयुष
सिन्हा का धन्यवाद किया। लगभग 90 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्लांट का
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया है।
सभी पार्कों की बढ़ेगी सुंदरता
विधायक
घनश्याम दास अरोड़ा ने शहर के सभी पार्कों की सुंदरता बढ़ाने के लिए उनकी
चारदीवारी पेंट करने, झूलों व ग्रिल की मरम्मत करने का सुझाव रखा। जिस पर
मेयर सुमन बहमनी व निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने अपनी सहमति दी। निगमायुक्त
सिन्हा ने बताया कि नगर निगम के पास लगभग 90 पार्क है। इनमें से 15 पार्कों
की चारदीवारी व सौंदर्यीकरण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन
पर हो चुका है। बचे हुए 75 पार्कों की चारदीवारी व ग्रिल पेंट करने और झूले
व ओपन जिम की मरम्मत के लिए टेंडर लगाया जाएगा।
दो साल में 89 कॉलोनी हुई वैध, 96 भवन
बैठक
में अवैध कॉलोनियों को वैध कराने का भी मुद्दा रखा गया। निगम आयुक्त आयुष
सिन्हा ने इसके जवाब में बताया कि दो साल में सबसे अधिक कॉलोनियों नगर निगम
यमुनानगर-जगाधरी की वैध हुई है। दो साल में नगर निगम क्षेत्र की 89
कॉलोनियां वैध हुई है। इसके लिए 96 ऐसे भवन भी वैध कराए गए है, जो अवैध
दर्शाए हुए थे। जो कॉलोनिया वैध हुई है। उनमें सीवरेज व पीने के पाइप लाइन
डालने के बाद गलियां, नालियां व अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।
नगर निगम सदन की पहली बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मोहर
1. खाली प्लाटों का सर्वे करवाया जाएगा, जिसमें गंदगी मिलेगी, उसकी सफाई कर खर्च प्लाट मालिक के टैक्स में जोड़ा जाएगा।
2. शहर को आवारा कुत्तों से मुक्त करने को प्रथम चरण में सात हजार कुत्तों की होगी नसबंदी
3. बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाएगा नगर निगम
4. गड्ढा मुक्त होंगी शहर की सड़कें, सभी पार्षद देंगे अपने-अपने वार्ड की सड़कों की रिपोर्ट
5. सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में 25 लाख तक के मरम्मत कार्यों की सूची निगम को उपलब्ध कराएंगे।
6. शहर के बाजारों में करवाई जाएगी शौचालय व पेयजल की व्यवस्था।
7. डेंगू सीजन से पहले प्रत्येक वार्ड में करवाई जाएगी फॉगिंग
8. सामुदायिक केंद्रों में करवाई जाएगी बिजली व पानी की व्यवस्था
9. वार्ड में होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य की जानकारी संबंधित पार्षद को दी जाएगी।
10. प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर होंगे।
11. वार्ड में कराए गए विकास कार्य की पेमेंट ठेकेदार को पार्षद के प्रमाणपत्र के बाद ही होगी।
12. डेयरी कॉम्प्लेक्स में बनाए गए पशु चिकित्सालयों में डॉक्टर व अन्य सुविधाएं कराई जाएगी।
13. सड़क किनारे खड़े रेहड़ी संचालकों को स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
14. हर माह होगी नगर निगम सदन की बैठक, इसके अलावा वार्ड वाइस भी पार्षदों व अधिकारियों की बैठकों का होगा आयोजन।
यमुनानगर का इतिहास, ताजा समाचार या
शहर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन
करें 👇👇👇👇
https://www.yamunanagarinsider.online/
यमुनानगर इनसाइडर के Facebook Page को फोलो, लाईक, शेयर
करें
👇👇👇
https://www.facebook.com/yamunanagarmedia/
यमुनानगर इनसाइडर को Instagram पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.instagram.com/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को X पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://x.com/Yamunangrinsidr
यमुनानगर इनसाइडर को Pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को Linkedin पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.linkedin.com/in/yamunanagar-insider-3157a2327/
यमुनानगर इनसाइडर को Reddit पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.reddit.com/user/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को Tumblr पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.tumblr.com/blog/yamunanagarinsider2024/
यमुनानगर इनसाइडर के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/ITMgfiCl7jZHP0BpaUyetk
यमुनानगर इनसाइडर के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://www.t.me/@Yamunanagarinsider