google.com, pub--9993155417130283, DIRECT, f08c47fec0942fa0 यमुनानगर के विकास को मिलेगी रफ्तार, निगम बैठक में 262.95 करोड़ का बजट पास
Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर के विकास को मिलेगी रफ्तार, निगम बैठक में 262.95 करोड़ का बजट पास

  • पिछली बार की अपेक्षा इस बार 4.18 करोड़ रुपये अधिक राशि विकास कार्यों पर खर्च करेगा नगर निगम
  • बीते वर्ष लक्ष्य से अधिक निगम को प्राप्त हुआ स्टाम्प ड्यूटी व किराया

बैठक में बजट का ब्यौरा देते निगम आयुक्त आयुष सिन्हा व अन्य।

संदीप कम्बोज। यमुनानगर इनसाइडर
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर की पहली बैठक में  वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 262 करोड़ 95 लाख का बजट पास किया गया।बजट पास होने से ट्विनसिटी के विकास में तीव्रता आएगी। (262.95-crore-budget-passed-in-Yamuna-Nagar-Nigam-meeting) मेयर सुमन बहमनी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने निगम की आय व व्यय का ब्यौरा दिया। निगम आयुक्त ने बताया कि नगर निगम बजट में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुमानित आय बजट 258 करोड़ 77 हजार रुपये निर्धारित किया गया था। जिसे बढ़ाकर 262 करोड़ 95 लाख किया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार चार करोड़ 18 लाख रुपये अधिक बजट रखा गया है। इसके अलावा अनुमानित खर्च 262 करोड़ 72 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष विभिन्न साधनों से नगर निगम को 250 करोड़ 86 लाख 26 हजार 489 रुपये की आय प्राप्त हुई है। इसके अलावा निगम की ओर से बीते वर्ष निगम के कार्यों पर खर्च के लिए 257.72 करोड़ का बजट तय किया गया था। निगम की ओर से विभिन्न कार्यों पर 139 करोड़ 90 लाख 46 हजार 359 रुपये खर्च किए गए। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि बीते वर्ष हमारा 25 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त करने का लक्ष्य था। हम 15 करोड़ 37 हजार 865 रुपये प्रॉपर्टी टैक्स प्राप्त कर चुके है। स्टाम्प ड्यूटी का हमारा लक्ष्य 16 करोड़ रुपये का था। लेकिन अब अपने लक्ष्य से अधिक 20 करोड़ 42 लाख 29 हजार 871 रुपये स्टाम्प ड्यूटी से प्राप्त किए है। इस बार हमारा लक्ष्य 20 करोड़ का रहेगा। इसी तरह किराया वसूलने का हमारा तीन करोड़ रुपये का लक्ष्य था। इसमें भी हम लक्ष्य से अधिक तीन करोड़ 91 लाख 62 हजार 247 रुपये किराया वसूल चुके है। इसके अलावा 97 लाख 77 हजार फायर टैक्स, 12 करोड़ 53 लाख निगम टैक्स प्राप्त किया। बीते वर्ष 20 करोड़ रुपये डेवलपमेंट चार्ज वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें हम 19 करोड़ 44 लाख 35 हजार 358 रुपये डेवलपमेंट चार्ज वसूल चुके हैं। इस बार सबसे अधिक बजट शहर के विकास व सफाई को लेकर बनाया गया है। बजट पास होने से शहर में करवाए जा रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों में तीव्रता आएगी। सरकार की ओर से भी विभिन्न ग्रांटों के माध्यम से भी विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। बैठक के दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व अन्य पार्षदों ने स्टाम्प ड्यूटी, किराए व डेवलपमेंट चार्ज व अन्य में बेहतर कार्य करने पर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा की सराहना की।



निगम बजट एक नजर में

  • एसएफसी  : 115 करोड़
  • सीएफसी  : 26.11 करोड़
  • प्रॉपर्टी टैक्स : 25 करोड़
  • स्टाम्प ड्यूटी : 20 करोड़
  • डेवलपमेंट चार्जेज : 20 करोड़
  • इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी : 11 करोड़
  • सेल आॅफ लैंड : 5 करोड़
  • रेंट : 2.75 करोड़
  • विज्ञापन फीस : एक करोड़
  • फायर टैक्स : एक करोड़
  • अन्य इनकम :  10 करोड़

नगर निगम सदन की पहली बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मोहर
1. खाली प्लाटों का सर्वे करवाया जाएगा, जिसमें गंदगी मिलेगी, उसकी सफाई कर खर्च प्लाट मालिक के टैक्स में जोड़ा जाएगा।
2. शहर को आवारा कुत्तों से मुक्त करने को प्रथम चरण में सात हजार कुत्तों की होगी नसबंदी
3. बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाएगा नगर निगम
4. गड्ढा मुक्त होंगी शहर की सड़कें, सभी पार्षद देंगे अपने-अपने वार्ड की सड़कों की रिपोर्ट
5. सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में 25 लाख तक के मरम्मत कार्यों की सूची निगम को उपलब्ध कराएंगे।
6.  शहर के बाजारों में करवाई जाएगी शौचालय व पेयजल की व्यवस्था।
7. डेंगू सीजन से पहले प्रत्येक वार्ड में करवाई जाएगी फॉगिंग
8. सामुदायिक केंद्रों में करवाई जाएगी बिजली व पानी की व्यवस्था
9. वार्ड में होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य की जानकारी संबंधित पार्षद को दी जाएगी।
10. प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर होंगे।
11. वार्ड में कराए गए विकास कार्य की पेमेंट ठेकेदार को पार्षद के प्रमाणपत्र के बाद ही होगी।
12. डेयरी कॉम्प्लेक्स में बनाए गए पशु चिकित्सालयों में डॉक्टर व अन्य सुविधाएं कराई जाएगी।
13.  सड़क किनारे खड़े रेहड़ी संचालकों को स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
14. हर माह होगी नगर निगम सदन की बैठक, इसके अलावा वार्ड वाइस भी पार्षदों व अधिकारियों की बैठकों का होगा आयोजन।


यमुनानगर का इतिहास, ताजा समाचार या शहर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें                                        👇👇👇👇

https://www.yamunanagarinsider.online/
                                                                                                                                                यमुनानगर इनसाइडर के Facebook Page को फोलो, लाईक, शेयर करें                                                  

 👇👇👇     
 https://www.facebook.com/yamunanagarmedia/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Instagram पर फोलो करें  
               👇👇👇👇
https://www.instagram.com/yamunanagarinsider/

यमुनानगर इनसाइडर को  X पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://x.com/Yamunangrinsidr

यमुनानगर इनसाइडर को Pinterest पर फोलो करें   

👇👇👇👇                                      
https://in.pinterest.com/yamunanagarinsider/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Linkedin पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.linkedin.com/in/yamunanagar-insider-3157a2327/
                                           
यमुनानगर इनसाइडर को Reddit पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.reddit.com/user/yamunanagarinsider/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Tumblr पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.tumblr.com/blog/yamunanagarinsider2024/

यमुनानगर इनसाइडर के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/ITMgfiCl7jZHP0BpaUyetk

यमुनानगर इनसाइडर के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
 https://www.t.me/@Yamunanagarinsider

 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad