चुनाव खत्म, मुसीबतें नहीं : नगर निगम से भ्रष्टाचार का खात्मा व यमुनानगर-जगाधरी को स्वच्छ-सुंदर बना स्मार्ट सिटी की श्रेणी में लाना रहेगी बड़ी चुनौती
- कहीं सड़कों-नालियों की हालत खस्ता तो कहीं सीवरेज ब्लोकेज ने किया परेशान
- कहीं कूड़ा निस्तारण की समस्या तो कहीं लापरवाह सफाईकर्मियों ने कर डाला दुखी
- नागरिकों के लिए खतरे का पर्याय बने अवासीय कालोनियों में स्थित खाली प्लाट
- आवारा कुत्तों व बेसहारा गौवंश ने भी कर डाला शहरवासियों की नाक में दम
- डेयरियों को नगर निगम सीमा से बाहर करना व नालियों में बह रहा डेयरियों का गोबर भी बड़ी समस्या
- निगम क्षेत्र में अवैध कब्जों व अतिक्रमण पर कब चलेगा नगर निगम का बुल्डोजर
![]() |
नवनिर्वाचित मेयर सुमन बहमनी को पदभार ग्रहण करवाते पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा। |
संदीप कम्बोज। यमुनानगर इनसाइडर
यमुनानगर। भले ही निगम चुनाव की जंग फतह कर सुमन बहमनी ने मेयर का ताज पहन लिया हो लेकिन स्याह हकीकत यह है कि वास्तिवक रुप से उनकी असली परीक्षा अब शुरु हुई है। (The-real-test-of-Yamunanagar-Mayor-Suman-Bahamani-has-begun) चुनाव तो खत्म हो गए लेकिन जनता की मुसीबतें नहीं। मेयर के सामने सबसे बड़ी चुनौती नगर निगम यमुनानगर में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करना व शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाकर स्मार्ट सिटी की श्रेणी में लाना है। निकाय चुनाव के दौरान नगर निगम मे भ्रष्टाचार का मुद्दा काफी सुर्खियों में रहा था। विपक्षी उम्मीदवारों समेत आमजन ने भी नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार की आवाज उठाते हुए इस पर नकेल कसे जाने की आवाज उठाई थी। इसलिए मेयर सुमन बहमनी के सामने इस भ्रष्टाचार को खत्म करने की बड़ी चुनौती है। इसके अलावा नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी का कोई भी कोना समस्याओं से अछूता नहीं है। कहीं सड़कों-नालियों की हालत खस्ता है तो कोई सीवरेज ब्लोकेज जैसी समस्याओं से दुखी है। कच्ची गलियों का भी बुरा हाल है। पार्कों की हालत भी खस्ता है। बेसहारा गौवंश ने भी शहरवासियों की नाक में दम कर डाला है। एक और सबसे बड़ी समस्या इन दिनों आवारा कुत्तों की सामने आ रही है। ट्विन सिटी में आवारा कुत्तों की तादाद इस समय इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि रोजाना कहीं न कहीं से घटनाएं सामने आ रही हैं। नगर निगम क्षेत्र में आज भी कई ऐसी अप्रुव्ड कालोनियां हैं जहां अब तक एक बार भी गलियों-नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है। कहीं कूड़े संबंधी समस्याएं मुह बाएं खड़ी हैं तो कहीं सफाईकर्मियों की कमी की वजह से जनता परेशान हो रही है। शहर में जगह-जगह गंदगी के इस कदर अंबार हैं कि स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम को जी तोड़ प्रयास करना होगा। इसके अलावा नालियों व सीवरेज में बह रहा डेयरियों का गोबर भी नागरिकों के लिए जी का जंजाल बना है। डेयरियों को नगर निगम सीमा से बाहर करना भी मेयर के सामने बड़ी चुनौती होगी। इन सबसे भी बड़ी एक और समस्या है अवैध कब्जों व अतिक्रमण की जिन पर नगर निगम का बुल्डोजर चलाया जाना बहुत जरुरी है। इसके अलावा ट्वीन सिटी में स्थित खाली प्लाट भी नागरिकों के लिए जी का जंजाल बने हैं। इन खाली प्लाटों में फैली गंदगी से न केवल शहर की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है बल्कि इनमें खड़े भांग के पौधों व झाड़ियों के कारण इनका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधयों में किया जा रहा है जो नगरवासियों की सुरक्षा के लिहाज से बिल्कुल भी सही नहीं है। इन खाली प्लाटों में सजने वाली नशेड़ियों व बदमाशों की महफिल आमजन के लिए खतरा है। ये असामाजिक तत्व इन खाली प्लाटों में बैठकर घरों की रैकी करते हैं तथा मौका पाकर चोरी- डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। इसलिए शहर में स्थित खाली प्लाटों व उनक मालिकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाना बहुत जरुरी है। एक-दो नहीं शहर में समस्याएं अनेक हैं, जिनके निवारण के लिए लोगों ने फिर से भाजपा में आस्था जताई है। पूर्व में टीचर व जिला शिक्षा अधिकारी रहते हुए सुमन बहमनी ने शिक्षा विभाग में अपने कार्य से अमिट छाप छोड़ी है। अब वे शहर की मेयर बन चुकी हैं और जनता उनकी तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। अब देखना यह है कि नवनिर्वाचित मेयर सुमन बहमनी जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती हैं।
जनता के सहयोग से करेंगे काम, समस्याओं और सुझावों को देंगे प्राथमिकता : सुमन बहमनी
यमुनानगर। नवनिर्वाचित मेयर सुमन बहमनी ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर पदभार संभाल लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल, भाजपा नेत्री रोजी मलिक आनंद व महामंत्री कृष्ण सिंगला ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। अपने पति सतपाल बहमनी व परिवार सदस्यों के साथ पहुंची मेयर ने दहलीज पर माथा टेक निगम कार्यालय में प्रवेश किया। अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव व अन्य ने कार्यालय पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। मेयर पदभार समारोह में उन्होंने कहा कि नगर के विकास में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। हमारी सरकार जनता के सहयोग से काम करेगी। उनकी समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी। पारदर्शिता और जवाबदेही ही हमारी कार्यशैली का आधार होगी।
![]() |
पदभार ग्रहण करने पर मेयर सुमन बहमनी को मिठाई खिलाती उनकी बेटी। |
अगले 5 साल में ट्विन सिटी को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सबसे पहले स्वच्छता को लेकर कार्य किए जाएंगे। स्वच्छ शहर स्वस्थ शहर अभियान के तहत सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा। आने वाले मानसून सीजन से पहले सभी नालों, नालियों की सफाई का कार्य पूरा कराया जाएगा। ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में एक समान विकास करना उनका विजन और संकल्प है। सभी पार्षदों के साथ मिलकर शहर की हर समस्या का समाधान कराने का प्रयास रहेगा। नागरिक सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। आगामी पांच सालों में शहर को सुंदर, साफ व स्मार्ट सिटी बनाने और नगर के सर्वांगीण विकास को लेकर काम किए जाएंगे।
यमुनानगर का इतिहास, ताजा समाचार या शहर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 👇👇👇👇
https://www.yamunanagarinsider.online/
यमुनानगर इनसाइडर के Facebook Page को फोलो, लाईक, शेयर
करें
👇👇👇
https://www.facebook.com/yamunanagarmedia/
यमुनानगर इनसाइडर को Instagram पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.instagram.com/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को X पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://x.com/Yamunangrinsidr
यमुनानगर इनसाइडर को Pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को Linkedin पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.linkedin.com/in/yamunanagar-insider-3157a2327/
यमुनानगर इनसाइडर को Reddit पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.reddit.com/user/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को Tumblr पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.tumblr.com/blog/yamunanagarinsider2024/
यमुनानगर इनसाइडर के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/ITMgfiCl7jZHP0BpaUyetk
यमुनानगर इनसाइडर के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://www.t.me/@Yamunanagarinsider