- मेयर उम्मीदवार सुमन बहमनी ने 73319 वोटों से कांगे्रेस की किरणा देवी को दी पटखनी
- वार्ड 14 में आजाद उम्मीदवार सुनैना शर्मा की जीत, 151 वोटों से भाजपा की संगीता सिंघल को हराया
- सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करने वाले पार्षद बने वार्ड-8 के विभोर पाहुजा, 4510 वोटों के बड़े अंतर से फहराई विजय पताका
- सबसे कम वोटों से जीत दर्ज करने वाली पार्षद बनी वार्ड 14 की सुनैना शर्मा

संदीप कम्बोज। यमुनानगर इनसाइडर
यमुनानगर। निकाय चुनाव के दंगल में नगर निगम यमुनानगर की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताया है। बुधवार को घोषित नतीजों में भाजपा उम्मीदवार सुमन बहमनी ने कांग्रेस की किरणा देवी को रिकॉर्ड 73319 वोटों से पटखनी देते हुए महापौर का चुनाव जीत लिया वहीं निगम के 22 वार्डों में से 21 पर भाजपा का कब्जा हो गया। (Suman Bahamani-became-Yamunanagar-Mayor-BJP-captured-21-out-of-22-wards) इस चुनाव में कांग्रेस का इस कदर सूपड़ा साफ हुआ कि कांग्रेसी उम्मीदवार खाता तक नहीं खोल पाए। मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार सुमन बहमनी को 126749 वोट मिले वहीं कांग्रेस की किरणा देवी को 53430 वोट ही हासिल कर पाई। वहीं आजाद उम्मीदवार एडवोकेट मधु 5671 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रही जबकि आजाद उम्मीदवार सुमन बाल्मीकि को 1839 वोट पा्रप्त हुए। इसके अलावा 2350 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाकर किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं किया। यहां बता दें कि आजाद मेयर उम्मीदवार सुमन वाल्मीकि ने शुरुआत में ही सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार सुमन बहमनी को अपने हजारों समर्थकों सहित समर्थन दे दिया था जिससे भाजपा को इस चुनाव में काफी फायदा मिला। प्रचार के दौरान सुमन वाल्मीकि भाजपा उम्मीदवार सुमन बहमनी के पक्ष में चुनाव प्रचार करती नजर आई तथा वे उनके लिए घर-घर जाकर वोट मांग रही थी। वहीं पार्षद चुनाव में 22 में से 21 वार्डों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया। अकेले वार्ड 14 की सीट आजाद उम्मीदवार सुनैना शर्मा की झोली में गई है। यहां भाजपा उम्मीदवार संगीता सिंघल की हार हुई। सुनैना शर्मा ने भाजपा की संगीता सिंघल को महज 151 वोटों से हराया जो कि सबसे कम अंतर की जीत थी। इसके अलावा वार्ड नंबर 8 से भाजपा उम्मीदवार विभोर पाहुजा ने सबसे ज्यादा वोटों के अंतर 4510 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार विजय मारवाह को हराया। नतीजे घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित मेयर सुमन बहमनी सहित सभी विजयी पार्षदों ने शहर में विजयी जलूस निकाले तथा इस दौरान पूरा शहर भगवामयी नजर आया। हर तरफ जय श्री राम के नारों की गूंज सुनाई दे रही थी। जीत के उपरांत यमुनानगर की नवनिर्वाचित मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि उन्हें अपनी जीत पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विश्वास की नीति पर काम करते हुए देश प्रदेश में निरंतर ताबड़तोड़ विकास कर रही है। इसलिए हमें पक्का यकिन था कि प्रदेश समेत यमुनानगर की जनता इस चुनाव में टिपल इंजन सरकार बनाएगी। आज आए चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है।
यमुनागनर : जानें किस वार्ड से कौन जीता और किसे मिले कितने वोट
वार्ड जीते हारे जीत का अंतर
मेयर सुमन बहमनी, भाजपा (126749) किरणा देवी कांग्रेस(53430) 73319
1 रीना, भाजपा (4766) कुलदीप सिंह, कांग्रेस(3243) 1523
2 अरुण कुमार, भाजपा (5766) प्रदीप कुमार, कांग्रेस(2788) 2978
3 जयंत स्वामी, भाजपा (5421) कंचनप्रीत, आजाद(2632) 2789
4 रुचि कम्बोज, भाजपा (6627) मंजु गुलिया, कांग्रेस(4539) 2088
5 भानु प्रताप, भाजपा (5966) विजय कुमार, कांग्रेस(3775) 2191
6 अंकित कुमार, भाजपा (4315) मोहिंद्र, कांग्रेस(3493) 822
7 प्रियांक शर्मा, भाजपा (3455) सौरभ शर्मा, कांग्रेस(996) 2459
8 विभोर पाहुजा, भाजपा (6267) विजय मारवाह, कांग्रेस(1757) 4510
9 भावना पवन बिट्टू, भाजपा .................................... .......
10 किरण, भाजपा (5621) अनीता देवी, कांग्रेस(1825) 3796
11 संतोष, भाजपा (3763) राज रानी, कांग्रेस(1129) 2634
12 तिलक राज, भाजपा (5058) मनोज नागरा, कांग्रेस(3163) 1895
13 शाम लाल, भाजपा (4744) मंजीत कौर, आजाद(920) 3824
14 सुनैना शर्मा, आजाद(3386) संगीता सिंघल, भाजपा (3235) 151
15 मनु कृष्ण सिंगला, भाजपा (5892) मनीषा डग्गा, आजाद(2285) 3607
16 संदीप धीमान, भाजपा (5740) स्रेह लता, आजाद(1952) 3788
17 दीक्षित कुमार, भाजपा (3830) अमन जावला, आजाद(3481) 349
18 उज्जवल बणयाल, भाजपा (4147) तरसेम, कांग्रेस(3367) 780
19 हरजीत आनंद, भाजपा (3221) विक्रांत, कांग्रेस(2750) 471
20 विक्रम सिंह, भाजपा (3437) नीरज राणा, आजाद(2308) 1129
21 मंजीत कौर, भाजपा (4544) रानी देवी, कांग्रेस(2638) 1906
22 रुचि शर्मा, भाजपा (4126) दर्शना, कांग्रेस(1641) 2485

यमुनानगर का इतिहास, ताजा समाचार या
शहर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन
करें 👇👇👇👇
https://www.yamunanagarinsider.online/
यमुनानगर इनसाइडर के Facebook Page को फोलो, लाईक, शेयर
करें
👇👇👇
https://www.facebook.com/yamunanagarmedia/
यमुनानगर इनसाइडर को Instagram पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.instagram.com/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को X पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://x.com/Yamunangrinsidr
यमुनानगर इनसाइडर को Pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को Linkedin पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.linkedin.com/in/yamunanagar-insider-3157a2327/
यमुनानगर इनसाइडर को Reddit पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.reddit.com/user/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को Tumblr पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.tumblr.com/blog/yamunanagarinsider2024/
यमुनानगर इनसाइडर के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/ITMgfiCl7jZHP0BpaUyetk
यमुनानगर इनसाइडर के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://www.t.me/@Yamunanagarinsider