google.com, pub--9993155417130283, DIRECT, f08c47fec0942fa0 खुशखबरी : यमुना किनारे हमीदा हेड पर बनेगा पिकनिक स्पॉट, 9 एकड़ में विकसित होगा शहर का सबसे सुंदर व हरा भरा पार्क, बनेगा 2 किमी लंबा वाकिंग ट्रैक
Type Here to Get Search Results !

खुशखबरी : यमुना किनारे हमीदा हेड पर बनेगा पिकनिक स्पॉट, 9 एकड़ में विकसित होगा शहर का सबसे सुंदर व हरा भरा पार्क, बनेगा 2 किमी लंबा वाकिंग ट्रैक

  • बच्चों के लिए झूलों के साथ-साथ बनाया जाएगा प्ले ग्राउंड
  • प्रथम चरण मेंं प्रोजेक्ट पर 6 करोड़ 13 लाख रुपए खर्च करेगा नगर निगम
  • चार गजीबो हट (समेत) बनेंगे ओपन जिम, हाइमास्ट लाइट व गार्ड रूम
  • पेयजल के साथ-साथ महिला व पुरुष के लिए बनेंगे अलग-अलग शौचालय

हमीदा हेड के पास बनाए जाने वाले पार्क का डिजाइन।
संदीप कम्बोज। यमुनानगर इनसाइडर
यमुनानगर। हमीदा हेड के पास जहां कचरे का अंबार दिखाई दे रहा था, अब वहां हरा-भरा व सुगंधित वातावरण नजर आएगा। जी हाँ ! बिल्कुल ठीक पढ़ा आपने। नगर निगम यमुनानगर जल्द ही यहां पिकनिक स्पॉट विकसित करने जा रहा है। 9 एकड़ में विकसित होने जा रहा यह पार्क शहर का सबसे सुंदर, हरा-भरा व सबसे ज्यादा लंबा होगा। यहां बनने जा रहे वॉकिंग ट्रैक की लंबाई 2 किमी तो चौड़ाई 1.8 मीटर होगी जिस पर लोग सैर कर सकेंगे। 6.13 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहे इस प्रोजेक्ट से न केवल शहर की सुंदरता को चार चांद लगेंगे बल्कि हमीदा हेड पर गंदगी की समस्या से भी निजात मिलेगी। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि इस पार्क में बच्चों के लिए झूलों के अतिरिक्त प्ले ग्राउंड भी होगा। चार गजीबो (हट) बनाई जाएंगी ताकि लोग परिवार के साथ यहां पर बैठकर आपस में आनंद ले सकें। पार्क में हरियाली से हरा भरा व फूलों से सुगंधित वातावरण होगा। पेयजल, ओपन जिम, इलेक्ट्रिक रूम, हाइमास्ट लाइट, गार्ड रूम के अलावा महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग दो स्थानों पर शौचालय भी बनाए जाएंगे। बता दें कि हमीदा हेड के पास पश्चिमी यमुना नहर से सटी यह जमीन पहले दलदली थी। इसमें कचरा डाला जा रहा था। जमीन पर क्षेत्र के लोग अवैध कब्जे करने का भी प्रयास कर चुके हैं। जिसको देखते हुए निगम की ओर से निशानदेही कर पिल्लर लगाए गए थे। नगर निगम द्वारा तैयार की गई डीपीआर के तहत पुराना हमीदा की तरफ से अवैध कब्जे रोकने के लिए करीब पांच फीट ऊंची दीवार बनाई जाएगी। इसके बाद यहां पर मिट्टी से भराव कराया जाएगा। इसके बाद पार्क का निर्माण शुरू कराया जाएगा। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि इस जमीन पर सुंदर और हरा भरा पार्क बनाया जाएगा। जिसमें 1.8 मीटर चौड़ा व दो किलोमीटर लंबा वाकिंग ट्रैक होगा। जिस पर पार्क में आने वाले लोग सैर कर सकेंगे। लैंड स्केपिंग कराई जाएगी। पूरे पार्क में हरा घास लगाया जाएगा।बच्चों के लिए झूले, प्ले ग्राउंड, ओपन जिम बनाई जाएगी। परिवार के साथ लोगों के बैठने के लिए पार्क में कुछ कुछ दूरी पर चार गजीबो (हट) बनाई जाएंगी। पेयजल के लिए नल लगेंगे। सिंचाई के लिए विभिन्न स्थानों पर नल लगाए जाएंगे। महिला व पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय बनाए जाएंगे। पार्क में हाईमास्ट लाइट से लाइटिंग की भी सुंदर व्यवस्था होगी, ताकि रात व अलसुबह के समय भी लोग पार्क में सैर व व्यायाम कर सके। अलग से इलेक्ट्रिक रूम व गार्ड रूम होगा। पार्क में बैठने के लिए जगह जगह बेंच में लगाए जाएंगे। जहां वरिष्ठ नागरिक बैठकर आराम कर सकें।

हमीदा हैड के पास खाली पड़ी इस जमीन पर बनेगा पार्क।

पार्क बनने से हमीदा क्षेत्र की बढ़ेगी शोभा, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
पुराना हमीदा क्षेत्र में अभी कोई बड़ा पार्क नहीं है। जिसमें यहां के लोग सैर व व्यायाम कर सके। यहां पार्क बनने से क्षेत्र की शोभा बढ़ेगी। क्षेत्र के लोग सुबह-शाम सैर कर सकेंगे। पश्चिमी यमुना नहर किनारे पार्क बनने से गर्मी में लोग ठंडी हवाओं को आनंद ले सकेंगे। सुबह-शाम सैर के साथ-साथ बच्चे झूलों का आनंद ले सकेंगे। ओपन जिम में व्यायाम कर लोग शारीरिक फिटनेस बनाएंगे। पार्क में सैर करने से मानसिक तनाव कम होगा। पार्क के बाहर पार्किंग की भी व्यवस्था होगी।

यमुनानगर का इतिहास, ताजा समाचार या शहर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें                                        👇👇👇👇

https://www.yamunanagarinsider.online/
                                                                                                                                                यमुनानगर इनसाइडर के Facebook Page को फोलो, लाईक, शेयर करें                                                  

 👇👇👇     
 https://www.facebook.com/yamunanagarmedia/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Instagram पर फोलो करें  
               👇👇👇👇
https://www.instagram.com/yamunanagarinsider/

यमुनानगर इनसाइडर को  X पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://x.com/Yamunangrinsidr

यमुनानगर इनसाइडर को Pinterest पर फोलो करें   

👇👇👇👇                                      
https://in.pinterest.com/yamunanagarinsider/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Linkedin पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.linkedin.com/in/yamunanagar-insider-3157a2327/
                                           
यमुनानगर इनसाइडर को Reddit पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.reddit.com/user/yamunanagarinsider/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Tumblr पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.tumblr.com/blog/yamunanagarinsider2024/

यमुनानगर इनसाइडर के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/ITMgfiCl7jZHP0BpaUyetk

यमुनानगर इनसाइडर के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
 https://www.t.me/@Yamunanagarinsider


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad