- हुडा सेक्टर17 में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था गंदा काम, पुलिस रेड में पकड़ी गई 5 युवतियां व 8 युवक
- एक युवक छत से कूदकर हुआ फरार
- देह व्यापार की सूचना पर छापामारी करने पहुंची थी पुलिस
संदीप कम्बोज। यमुनानगर इनसाइडर
यमुनानगर। ट्विन सिटी में स्थित सपा सेंटरों में इन दिनों मसाज की आड़ में देह व्यापार का धंधा सरेआम चल रहा है। यमुनानगर पुलिस अब तक कई बार शहर के अनेक सपा सेंटरों पर छापेमारी कर देहव्यापार के धंधे की पोल पट्टी खोलते हुए इस गंदे धंधे में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ कर चुकी है, बावजूद इसके यह गंदा धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात यमुनानगर पुलिस ने एक बार फिर हुडा सेक्टर17 में स्थित मसाज पार्लर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए मौके से 5 युवतियों व 8 युवकों को धर दबोचा है जबकि एक युवक छत से कूदकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर सेंटर के मालिक समेत कई के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात को सेंटर पर रेड की। जहां पर पांच युवती और आठ युवको को हिरासत में ले लिया। जबकि, एक युवक छत से कूदकर फरार हो गया। थाना प्रभारी जसमेर गुलिया ने बताया कि युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। एक युवती ने बताया कि छछरौली निवासी एक युवक सेंटर चला रहा था। दबाव बनाकर गलत काम कराया जा रहा था। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीती 10 अगस्त 2024 को भी पुलिस ने यमुनानगर के हुडा सेक्टर 17 में स्थित द रायल सैलून एंड स्पा सेंटर पर छापामारी कर एक युवक व युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। उस समय भी युवती ने स्पा सेंटर संचालक पर गलत काम करवाने का आरोप लगाया था। इससे पूर्व में भी ट्विन सिटी के कई सपा सेंटरों पर पुलिस ने छापेमारी कर अब तक दर्जनों युवक-युवतियों को गलत कार्य करते हुए आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।
गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान
हुड्डा सेक्टर 17 थाना प्रभारी जसमेर गुलिया ने बताया कि हुड्डा थाना पुलिस अपने क्षेत्र में हो रही गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। जहां से भी कोई अनैतिक काम या कोई गलत काम होने की सूचना मिलती है, पुलिस तुरंत वहां जाकर कार्रवाई करती है। गलत काम करने वाले मसाज पार्लरों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर रेड मारी।
जगाधरी में मसाज पार्लर पर रेड
देर रात पुलिस टीम ने जगाधरी में मसाज पार्लर पर रेड मारी। यहां छोटी-छोटी बिल्डिंग में मसाज पार्लर हैं। यहां से लगातार गलत काम होने की शिकायतें आ रही थीं। पुलिस ने देर रात एक टीम गठित करके रेड मारी और पांच महिलाओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारी विपिन कुमार खिड़की से भागने में कामयाब रहा। इस स्पा का मालिक छछरौली का रहने वाला अनूप कुमार है।
जबरन कराया जा रहा देह व्यापार
पुलिस पूछताछ में एक लड़की ने बताया कि वो यहां पर कई महीनों से काम कर रही है, लेकिन उसको सैलेरी नहीं दी जा रही। हमको जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने मोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यमुनानगर का इतिहास, ताजा समाचार या
शहर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन
करें 👇👇👇👇
https://www.yamunanagarinsider.online/
यमुनानगर इनसाइडर के Facebook Page को फोलो, लाईक, शेयर
करें
👇👇👇
https://www.facebook.com/yamunanagarmedia/
यमुनानगर इनसाइडर को Instagram पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.instagram.com/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को X पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://x.com/Yamunangrinsidr
यमुनानगर इनसाइडर को Pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को Linkedin पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.linkedin.com/in/yamunanagar-insider-3157a2327/
यमुनानगर इनसाइडर को Reddit पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.reddit.com/user/yamunanagarinsider/
यमुनानगर इनसाइडर को Tumblr पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.tumblr.com/blog/yamunanagarinsider2024/
यमुनानगर इनसाइडर के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/ITMgfiCl7jZHP0BpaUyetk
यमुनानगर इनसाइडर के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://www.t.me/@Yamunanagarinsider