Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर : नगर निगम ने शुरु किया फॉगिंग का दूसरा चरण, दोनों जोन में रोजाना होगी फॉगिंग

  • पहले दिन वार्ड एक व  12 में कराई फॉगिंग
  • मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर एक्शन मोड में नगर निगम

 

संदीप कम्बोज। यमुनागनर इनसाइडर
यमुनानगर।
मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर नगर निगम ने दूसरे चरण में फॉगिंग की शुरूआत कर दी है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निदेर्शों पर वीरवार को जोन एक में वार्ड नंबर एक और जोन दो में वार्ड नंबर 12 में फॉगिंग कराई गई। (
Municipal Corporation Yamunanagar started the second phase of fogging.) फॉगिंग के लिए दोनों जोन में संबंधित सीएसआई के नेतृत्व में टीमें बनाई गई है। जो रोजाना एक-एक वार्ड में फॉगिंग करेंगी, ताकि क्षेत्र में मच्छरों से होने वाले डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य बुखार और मच्छर जनित बीमारियों से निजात मिल सके। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निदेर्शों पर दोनों जोन में फॉगिंग के लिए टीमें बनाई हुई है। जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त की टीमें फॉगिंग कार्य कर रही है। दोनों जोन में फॉगिंग के लिए दो बड़ी मशीनें व 12 छोटी मशीन है। बड़ी मशीन को निगम के कारकस वाहन में रखकर मुख्य मार्ग व चौड़ी गलियों में फॉगिंग कराई जा रही है। छोटी मशीनों से कॉलोनियों व गांवों की छोटी गलियों में फॉगिंग की जा रही है। वीरवार को सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में इंचार्ज एसआई अमित कांबोज की देखरेख में जोन एक के वार्ड नंबर एक में अंबाला रोड, भटौली, भोले का माजरा, जय सिटी, ओमेक्स सिटी, बिलासपुर रोड, कृष्णापुरी कॉलोनी, पुलिस लाइन, नालागढ़ माजरा, हुंडेवाला, तेली माजरा, श्याम सुंदर पुरी, नीलकंठ कॉलोनी व अन्य कॉलोनियों में फॉगिंग कराई गई। इसी तरह जोन दो में सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व जोन एक में सहायक सफाई निरीक्षक सुमित लाठर की देखरेख में वार्ड 12 के बाड़ी माजरा, रूप नगर, तीर्थ नगर, शादीपुर, रायपुर, कामी माजरा, पांसरा, ताजकपुर समेत अन्य क्षेत्रों में फॉगिंग कराई गई। सड़कों व चौड़ी गलियों में निगम के कारकस वाहन में बड़ी मशीन रखकर फॉगिंग कराई गई। वहीं, छोटी व तंग गलियों में निगम कर्मियों ने बाइक पर व पैदल छोटी मशीनों से फॉगिंग कराई। उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने बताया कि निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निदेर्शों पर हर वार्ड में फॉगिंग कराने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान जहां से पानी निकलना मुश्किल था, वहां पर तेल व दवा डाली गई। ताकि रुके हुए पानी में मच्छर का लार्वा न पनप सके। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दे। जहां पानी जमा है, वहां पर तेल डाल दें। घरों की छतों पर रखे सामान में भी अधिक दिन तक पानी न जमा होने दे। बारिश के बाद छतों पर रखें सामान से पानी निकाल दें, ताकि उनमें मच्छर न पनप पाए। आसपास गंदगी जमा न होने दे।

यमुनानगर का इतिहास, ताजा समाचार या शहर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें                                        👇👇👇👇
https://www.yamunanagarinsider.online/
                                                                                                                                                यमुनानगर इनसाइडर के Facebook Page को फोलो, लाईक, शेयर करें                                                  

 👇👇👇     
 https://www.facebook.com/yamunanagarmedia/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Instagram पर फोलो करें  
               👇👇👇👇
https://www.instagram.com/yamunanagarinsider/

यमुनानगर इनसाइडर को  X पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://x.com/Yamunangrinsidr

यमुनानगर इनसाइडर को Pinterest पर फोलो करें   

👇👇👇👇                                      
https://in.pinterest.com/yamunanagarinsider/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Linkedin पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.linkedin.com/in/yamunanagar-insider-3157a2327/
                                           
यमुनानगर इनसाइडर को Reddit पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.reddit.com/user/yamunanagarinsider/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Tumblr पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.tumblr.com/blog/yamunanagarinsider2024/

यमुनानगर इनसाइडर के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/ITMgfiCl7jZHP0BpaUyetk

यमुनानगर इनसाइडर के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
 https://www.t.me/@Yamunanagarinsider

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad