Type Here to Get Search Results !

सावधान ! विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले पढ़ लिजिए यह खबर, यमुनानगर में विदेश भेजने के नाम पर हड़प लिए 4 लाख

  • गांव जुड्डा जाट्टान के युवक से की गई है धोखाधड़ी
  • अब पैसे वापिस मांगने पर दे रहे जान से मारने की धमकी
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की जांच

संदीप कम्बोज। यमुनानगर इनसाइडर
यमुनानगर। यदि आप या आपका कोई परिजन, रिश्तेदार विदेश जाने की तैयारी में है तो आपके लिए जरुरी खबर है। ( Fraud of Rs 4 lakh in the name of sending money abroad in Yamunanagar) विदेश जाने से पहले एजेंट की अच्छी तरह से जाच पड़तालकर लें वरना आपका सारा पैसा हड़पा जा सकता है। ना ही तो आप विदेश जा पाएंगे और न ही आपका पैसा वापिस मिलेगा। बाकि पैसा वापिस पाने के लिए आपको मानसिक व आर्थिक परेशाानियां झेलनी पड़ेंगी वो अलग। विदेश भेजने के नाम पर आए दिन धोखाधÞड़ी के मामले सुनने को मिलते हैं। ताजा मामले में जुड्डा जाट्टान निवासी रणजीत सिंह से विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपए हड़प लिए गए। पैसे हड़पने का आरोप गांव बसातियांवाला निवासी जस्सी संधू पर है। रणजीत सिंह अपने लड़के शंटी को रोजगार के लिए विदेश भेजना चाहता था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

बेटे को विदेश भेजना चाहता था पीड़ित
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव जुड्डा जाट्टान निवासी रणजीत सिंह का बेटा शंटी पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की तलाश में था। इस दौरान उसे पता चला कि गांव बसातियांवाला निवासी जस्सी संधू युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद वह अपने लड़के शंटी के साथ जस्सी संधू से मिला। आरोपी ने उसके लड़के को जल्द विदेश भेजकर काम दिलवाने का झांसा दिया। आरोपी ने उसके लड़के को विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपए का खर्च आने की बात कही। वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने आरोपी को अपने लड़के के दस्तावेज व चार लाख रुपए दे दिए।

पैसे वापस मांगे तो मिली धमकी
पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि काफी दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी ने उसके लड़के को विदेश नहीं भेजा। जब उसने इस बारे आरोपी से बात की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यमुनानगर का इतिहास, ताजा समाचार या शहर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें                                        👇👇👇👇
https://www.yamunanagarinsider.online/
                                                                                                                                                यमुनानगर इनसाइडर के Facebook Page को फोलो, लाईक, शेयर करें                                                  

 👇👇👇     
 https://www.facebook.com/yamunanagarmedia/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Instagram पर फोलो करें  
               👇👇👇👇
https://www.instagram.com/yamunanagarinsider/

यमुनानगर इनसाइडर को  X पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://x.com/Yamunangrinsidr

यमुनानगर इनसाइडर को Pinterest पर फोलो करें   

👇👇👇👇                                      
https://in.pinterest.com/yamunanagarinsider/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Linkedin पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.linkedin.com/in/yamunanagar-insider-3157a2327/
                                           
यमुनानगर इनसाइडर को Reddit पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.reddit.com/user/yamunanagarinsider/
 
यमुनानगर इनसाइडर को Tumblr पर फोलो करें
👇👇👇👇
https://www.tumblr.com/blog/yamunanagarinsider2024/

यमुनानगर इनसाइडर के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/ITMgfiCl7jZHP0BpaUyetk

यमुनानगर इनसाइडर के Telegram ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
👇👇👇👇
 https://www.t.me/@Yamunanagarinsider





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad